पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करने वाले ससुरालियों पर केस

दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान करने वाले ससुरालियों पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | दहेज में कार की मांग करने वाले ससुरालियों पर थाना सिटी गुरदासपुर ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज किया है। पीड़िता पूजा पुरी पुत्री सुशील कुमार पुरी निवासी ओंकार नगर गुरदासपुर के अनुसार उसकी शादी 22 जनवरी, 2017 को विजय कुमार जुल्का पुत्र रमेश कुमार जुल्का निवासी गली जसवंत राय धारीवाल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों के बाद ससुराल परिवार की ओर से पीड़िता पूजा को दहेज कम लाने के लिए तंग परेशान किया जाने लगा। इसके अलावा ओर दहेज में कार भी मांग करनी शुरू कर दी। इसके बाद उसके साथ मारपीट कर उसको घर से निकाल दिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों तहत जांच पड़ताल के बाद पति विजय कुमार जुल्का, ससुर रमेश कुमार जुल्का पुत्र स्वर्गीय दीवान चंद व सास सुनीता प|ी रमेश कुमार जुल्का के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जबकि सभी आरोपी फरार हैं।

खबरें और भी हैं...