पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस प्रशासन की ढीली कारगुजारी के कारण चोरों और लुटेरों के हौंसले बुलंद

पुलिस प्रशासन की ढीली कारगुजारी के कारण चोरों और लुटेरों के हौंसले बुलंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

पुलिस प्रशासन की ढीली कारगुजारी के कारण ही चोरों व लुटेरों के हौंसले बुलंद हैं। इसी कारण पुलिस स्टेशन व पुलिस चौकियों से मात्र कुछ ही मीटर की दूरी पर भी चोर चोरी करने से नहीं कतराते। इसकी ताजा मिसाल इसी से मिल जाती है कि 1 चोर पुलिस के नाक तले सेल-पर्चेज की दुकान खोलकर चोरी के मोटरसाइकिल बेचने का काम कर रहा था। सांसद व विधायक का चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ चुका मोटरसाइकिल चोर पिछले अढ़ाई साल से मोटरसाइकिल सेल-पर्चेज करने का काम कर रहा था। लेकिन यह मोटरसाइकिल चोरी के होते थे। आरोपी यह काम इतनी सफाई से करता रहा कि पुलिस को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। आरोपी का एक साथी पहले ही चोरी के आरोप में सजा काट रहा है, बावजूद इसके उसने मोटरसाइकिल चोरी करना बंद नहीं किया।

शनिवार को पुलिस प्रशासन ने गांव पुरोवाल राजपूतां निवासी संदीप कुमार को गांव मंगल सैन में चोरी की मोटरसाइकिल बेचते काबू किया था, जबकि उसके एक साथी बंटी उर्फ रविन्दर कुमार निवासी पुरोवाल अराइयां को भी पुलिस ने कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर उससे चोरी के 8 वाहन बरामद किए थे, जबकि संदीप से पुलिस ने चोरी के 10 बाइक बरामद किए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि संदीप कुमार पिछले अढ़ाई सालों से खुलेआम चोरी के मोटरसाइकिल बेचने व खरीदने का काम कर रहा था लेकिन इसका पता न तो पुलिस प्रशासन को लगा और न ही खुफिया विभाग को। पुलिस प्रशासन की इसी ढीली कारगुजारी के कारण चोरों व लुटेरों के हौंसले बुलंद हैं।

खबरें और भी हैं...