पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असंतुलित कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत 2 जख्मी

असंतुलित कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत 2 जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | गुरदासपुर-मुकेरियां रोड पर देर शाम एक कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 जख्मी हो गए। जख्मियों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया है। सुरिंद्र कुमार पुत्र बचन सिंह निवासी पठानकोट, दलजीत सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी परमानन्द व राजिंदर सिंह पुत्र शेर सिंह निवासी परमानन्द एक गाड़ी में मुकेरियां की तरफ से आ रहे थे। जब यह लोग पुरानाशाला के पास पहुंचे तो उनकी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के बाद तीनों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचाया, जहां सुरिंद्र की मौत हो गई। वहीं, दलजीत सिंह व राजिंदर सिंह को डाक्टरों ने अमृतसर रेफर कर दिया है।

खबरें और भी हैं...