पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेट परीक्षा पास करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

टेट परीक्षा पास करने वाले छात्रों को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

स्थानीय कॉलेज रोड पर स्थित एजुकेशन वर्ल्ड ने 25 फरवरी को हुई पंजाब टेट की परीक्षा में 212 सफलताएं दिलवाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इनमें से 62 से अधिक विद्यार्थियों ने 100 से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

इनमें शिवानी शर्मा (120), पूनमजीत कौर (118), सुरजीत सिंह (116), सुखजीत सिंह (116), निशा (115), अमृतपाल कौर (114), अमृतपाल (113), अमृतपाल कौर (113), प्रभनिमरत कौर (113), मल्लिका गोराया (112) एवं हरमनदीप (112) आदि के नाम प्रमुख है। इन विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर एजुकेशन वर्ल्ड ने एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित करवाया। इस समारोह में संस्था के मैनेजिंग पार्टनर अनुज महाजन एवं सोनिया सच्चर ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। जबकि संस्था से कोचिंग हासिल कर मास्टर केडर 2016 परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा प्रिया भी विशेष तौर पर समारोह भी शामिल हुई। इस दौरान दोनों मुख्यातिथियों ने उपस्थित सभी सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही में छात्रा प्रिया को विशेष तौर पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय एजुकेशन वर्ल्ड को दिया। इसके बाद संस्था के दोनों मैनेजिंग पार्टनर ने कहा कि उनकी संस्था का रिजल्ट पूरे पंजाब में बढ़िया रहा है। इसके अलावा उनकी संस्था में 11वीं, 12वीं (मेडिकल-नॉन मेडिकल), 9वीं, 10वीं, नीट, बीएससी खेतीबाड़ी एवं नर्सिंग आदि के बैचों में भी विद्यार्थियों का झुकाव देखने को मिल रहा है।

सम्मानित विद्यार्थियों के साथ एजुकेशन वर्ल्ड संस्था के प्रबंधक।

खबरें और भी हैं...