एमएससी आईटी सेमेस्टर तीसरे में सोनिया रही प्रथम
गुरदासपुर | गोल्डन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अधीन संचालित गोल्डन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के एमएससी आईटी तीसरे सेमेस्टर का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। गोल्डन ग्रुप के चेयरमैन मोहित महाजन एवं चीफ एडमिनिस्ट्रेटर टीआर शर्मा ने बताया कि पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित नतीजों में एमएससी आईटी की छात्रा सोनिया ने 85%, रजनी ने 82% क्रमश पहला व दूसरा स्थान, जबकि रूपिंदर कौर, रूपिंद्रजीत कौर व कमलजीत कौर ने 81% अंकों के साथ संयुक्त तौर पर तीसरा स्थान हासिल किया है। इस शानदार रिजल्ट पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमनदीप कौर चाहल ने संतुष्टि जाहिर की। इस उपलब्धि पर प्रिंसिपल चाहल ने विद्यार्थियों उनके अभिभावकों एवं अध्यापकों को मुबारकबाद दी।