पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसबीआई धारीवाल की ओर से सील राइस मिल में लाखों का सामान चोरी

एसबीआई धारीवाल की ओर से सील राइस मिल में लाखों का सामान चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा धारीवाल की ओर से खुंडा रोड पर स्थित कब्जे में ली गई एक राइस मिल में लाखों रुपए का सामान चोरी हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। रंजन वोहरा पुत्र राम लुभाया निवासी धारीवाल ने डीसी गुरदासपुर को लिखित शिकायत पत्र देकर इंसाफ की मांग करते हुए बताया कि वह मैसर्ज हंस फूड प्रोडक्ट्स शाहपुर खुंडा रोड धारीवाल फर्म का मालिक है। वहीं, उसने फर्म की जमीन पर मशीनरी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा धारीवाल से कर्ज पर ली थी, लेकिन घरेलू झगड़ा होने के कारण वह बैंक का कर्ज नहीं उतार पाया, जिसके चलते उसकी फर्म को सील कर दिया गया।

मिल मालिक रंजन ने बताया कि उसे पता चला है कि उसकी राइस मिल से सारा सामान गैर-कानूनी ढंग से गायब हो चुका है, जबकि बैंक की तरफ से मिल में प्राइवेट गार्ड भी तैनात किए हैं। इस पर रंजन वोहरा ने इस मामले की जांच कर उसे इंसाफ दिलाने की मांग की है। वहीं, थाना धारीवाल प्रभारी अमनदीप सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों अनुसार नायब तहसीलदार धारीवाल द्वारा की जांच पड़ताल के बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ 380, 406 व 409 तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिल को सील करने के दौरान की बैलेंस शीट

मिल के मालिक रंजन ने बताया कि उसकी फर्म सील करने के दौरान मिल में 4110.17 क्विंटल चावल, 93.72 क्विंटल कनी, राइस ब्राउन 228.87 क्विंटल, खुड्डी फक्क 4126.14 क्विंटल, टो 4142.13 क्विंटल और बारदाना की 153510 खाली बोरियां उसकी बैलेंस शीट के अनुसार मौजूद थी। इसके अलावा लोहे के एंगल, सरिया, ईंटें भी मिल में मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...