पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एडीसी बोले लेबर इंस्पेक्टर ने सोमवार तक मजदूरों का काम पूरा नहीं किया तो सस्पेंशन के लिए की जाएगी सिफारिश

एडीसी बोले- लेबर इंस्पेक्टर ने सोमवार तक मजदूरों का काम पूरा नहीं किया तो सस्पेंशन के लिए की जाएगी सिफारिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार का समय दे फोन पर लेबर इंस्पेक्टर बोलीं- जरूरी काम है नहीं आ सकती

भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

रजिस्टर्ड मजदूरों की काॅपियां आॅनलाइन करने का काम चल रहा है, परंतु मजदूरों का आरोप है कि जब भी हमें काॅपियां आॅनलाइन करवाने का समय दिया जाता है उस दिन लेबर इंस्पेक्टर किसी न किसी बहाने छुट्टी पर चली जाती हैं, जिस कारण मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार भी मजदूर अपनी काॅपियां आॅनलाइन करवाने के लिए सुबह 5 बजे से लाइनें लगाकर खड़े थे और जब कार्यालय खुला तो स्टाफ ने बताया कि इंस्पेक्टर छुट्टी पर है। इस पर भड़के मजदूरों ने लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ पहले प्रबंधकीय कांप्लेक्स और बाद में लेबर कार्यालय में धरना लगा लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की एक घंटा धरना देने के बाद मामला एडीसी जनरल वीके सियाल के ध्यान में आया तो उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों को बुलाकर समस्या पूछी।

इस पर यूनियन नेता जोगिंदरपाल व सरवण भोला ने एडीसी को बताया कि मजदूरों की कापियां ऑनलाइन की जा रही हैं जिसके चलते लेबर इंस्पेक्टर मजदूरों के साथ मनमानी कर रही है। जब भी मजदूरों को कॉपियां आॅनलाइन करवाने का समय दिया जाता है उस दिन लेबर इंस्पेक्टर जानबूझ कर छुट्टी पर चली जाती हैं। शुक्रवार को भी जब कार्यालय खुला तो लेबर कार्यालय के स्टाफ ने बताया कि मैडम को जरूरी काम है वो छुट्टी पर चली गई हैं।

लेबर यूनियन का लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ धरना, एडीसी सयाल ने यूनियन पदाधिकारियों को किया शांत
लेबर इंस्पेक्टर के खिलाफ नारेबाजी करती लेबर यूनियन तथा (दाएं) एडीसी वीके सयाल से मिलते मजदूर यूनियन के नेता।

एडीसी के कहने पर लेबर आफिस के कर्मियों ने जमा किए मजदूरों के फार्म
मजदूरों की समस्या सुनने के बाद एडीसी ने लेबर दफ्तर के स्टाफ को बुलाया तथा उन्हें ताड़ना करते हुए कहा कि सोमवार तक सभी मजदूरों का काम पूरा हो जाना चाहिए। इसके लिए चाहे आपको छुट्टी वाले दिन भी काम क्यों न करना पड़े। एडीसी ने कहा कि अगर सोमवार तक मजदूरों की समस्या हल नहीं हुई तो वह उच्चाधिकारियों को लेबर इंस्पेक्टर के सस्पेंशन के लिए सिफारिश करेंगे। इसके बाद दफ्तरी स्टाफ द्वारा मजदूरों के फार्म जमा करके अपने पास रख लिए।

खबरें और भी हैं...