पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे और बारातियों पर पहली पत्नी का हमला, बचाते हुए जीजा जख्मी

दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे और बारातियों पर पहली पत्नी का हमला, बचाते हुए जीजा जख्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूल्हे की पहली प|ी के परिवार के हमले में जख्मी जीजा, (मध्य) पुलिस को बयान देता जख्मी तथा (दाएं) लड़की वालों के घर खाली पड़ा पंडाल।

5 साल पहले रितु से हुई थी शादी, महीना पहले कोर्ट में हुआ तलाक : राजन
दूसरी शादी करने जा रहे राजन का कहना है कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले रितु के साथ हुई थी। लेकिन, आपस में अनबन रहने के कारण अकसर घर में झगड़ा होता रहता था, जिस कारण उसने कोर्ट में तलाक के लिए निवेदन किया था। वहीं, करीब एक महीना पहले हमारा कोर्ट में तलाक हो चुका है।

हाईकोर्ट ने आदेश दिया था आपस में राजीनामा कर लो, अभी तक तलाक नहीं हुआ : रितु
दूसरी तरफ रितु पुत्री यूनुस मसीह का कहना है कि हाईकोर्ट द्वारा सिर्फ यह आदेश दिया गया था कि आप लोग आपस में राजीनामा कर लो। हमारा अभी तक कोई तालाक नहीं हुआ है। राजन मुझसे तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर रहा है। रितु ने बताया कि राजन की गुरदासपुर के गांव मान कौर सिंह के जिस घर की लड़की के साथ शादी थी, उसने भी घटना के बाद शादी से इनकार कर दिया है।

खबरें और भी हैं...