परशुराम जयंती को समर्पित प्रभात फेरियां आज से
गुरदासपुर| भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव श्री ब्राह्मण सेवा दल की ओर से 18 अप्रैल को मनाया जा रहा है। समारोह हरदोछनी रोड प्रेमनगर स्थित शिव मंदिर में होगा। इस अवसर पर सुबह 8 बजे हवन होगा। वहीं, सभा की ओर से 14 से 17 अप्रैल तक सुबह 5 बजे से लेकर सुबह साढ़े 6 बजे तक प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 14 अप्रैल को पहली प्रभात फेरी भगवान परशुराम मंदिर मंडी से प्रात: 5 बजे शुरू होगी।