बैसाखी के शुभ अवसर पर 9वां रक्तदान शिविर आज
गुरदासपुर | नामी संस्था ब्लड डोनर्स सोसायटी की ओर से अपना 9वां रक्तदान शिविर बैसाखी के शुभ अवसर पर 14 अप्रैल को लगाया जा रहा है। यह खूनदान कैंप ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब छोटा घल्लुघारा काहनूवान छंभ में लगाया जा रहा है। जबकि इस कैंप में मास्टर निर्मल सिंह ब्लड डोनर्स सोसायटी भी अपना बराबर का सहयोग करेगी। सोसायटी के मुख्य सलाहकार अवतार सिंह घुम्मन ने बताया कि संबंधित कैंप में 100 से अधिक यूनिट एकत्र होने की संभावना है। सोसायटी चेयरमैन राजेश बब्बी ने बताया कि संस्था के सदस्यों की ओर से डोर-टू-डोर कैंप संबंधी जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक यूनिट एकत्र हो सके। इस मौके पर जनरल सचिव कुलवंत सिंह, वित्त सचिव दविंदरजीत सिंह, शहरी प्रधान अभय महाजन, सीनियर उपप्रधान मधु सूदन शर्मा, मीडिया इंचार्ज प्रवीण अत्री, प्रेस सचिव मुकेश शर्मा, निश्चिंद कुमार, पुशपिंदर सिंह, एडवोकेट कमल अत्री आदि मौजूद थे।