पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाॅर्डर पर सरेआम बिक रहा नशा, प्रशासन का ध्यान नहीं : सुरजीत

बाॅर्डर पर सरेआम बिक रहा नशा, प्रशासन का ध्यान नहीं : सुरजीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवसेना हिंदोस्तान की एक मीटिंग कलानौर की दाना मंडी में पंजाब प्रभारी सुरजीत सिंह बिल्ला की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सुरजीत सिंह बिल्ला ने कहा कि जिला गुरदासपुर के कलानौर के आसपास बार्डर इलाके में नशा जोरों से बिक रहा है।

वहीं, मेडिकल स्टोरों पर नशे के कैप्सूल और गोलियां, टीके आदि सरेआम बिक रहे हैं। इसके अलावा इलाके में चिट्टे और भुक्की की बिक्री भी खुलेआम हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उच्चाधिकारियों व पुलिस प्रशासन ने इस ओर ध्यान न दिया, तो शिवसेना हिंदोस्तान गुरदासपुर में चक्का जाम करेगी।

इस अवसर पर ब्लाॅक कलानौर के प्रधान गुरमीत सिंह, जसपाल, करनैल मसीह तहसील प्रधान, बलबीर सिंह, मनोहर लाल, पंजाब सेक्रेटरी, रजिंदर अत्री, सिटी प्रधान दीपक, पठानकोट के जनरल सेक्रेटरी सावन कुमार, जिला गुरदासपुर के प्रधान संजीव भंडारी, पठानकोट तहसील यूथ विंग के प्रधान रोकी कुमार, अजय कुमार, राकेश, धर्मेंद्र कुमार, गांधी, विशाल, दीपक, रोशन, अमित, सुनील मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...