सेंट सोल्जर स्कूल ने मनाया बैसाखी का पर्व
गुरदासपुर | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बैसाखी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। आयोजित सभ्याचारक कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल जेएस चौहान ने की। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर सभी की वाह-वाही लूटी। बच्चों ने गेहूं के खेतों में जाकर भांगड़ा डाला। इसी तरह प्रिंसिपल चौहान ने बच्चों को बैसाखी के त्योहार की महत्ता बताई। उन्होंने बताया कि बैसाखी का पर्व श्रद्धा और समृद्धि का प्रतीक है, इसलिए इसे प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए।