किसानों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदेंगे : जाखड़
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
ब्रेनी बीयर इंटरनेशनल स्कूल में रोजगार मेला लगाया गया। रीजनल कॉलेज के एमडी डॉ. संजीव सरपाल के प्रबंधन में लगे इस रोजगार मेले में काफी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। वहीं इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रधान व गुरदासपुर लोकसभा सांसद सुनील जाखड़ ने मुख्य मेहमान के तौर पर हाजिरी भरी।
सांसद जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से युवाओं को नशों से बचाकर खेल से जोड़ने के साथ-साथ रोजगार देने पर भी विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। प्रदेश सरकार ने 1,62,000 नौजवानों को अब तक रोजगार मेलों के द्वारा रोजगार उपलब्ध करवाया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के लिए किसानों के हितों के प्रति बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने राज्यों के किसानों को विश्वास दिया कि जिस पारदर्शी और शीघ्रता से दो पिछली फसलें सरकार ने उठाईं हैं, वर्तमान की फसलों की खरीद भी सरकार उसी अनुसार करेगी। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह, बलजीत सिंह पहाड़ा, केपी पहाड़ा, गुरिन्दर लाल, जगजीत सिंह जग्गी, कुलबीर सिंह गोल्डी, लखविंदर सिंह सिधवां, सुरिन्दर शर्मा, चांद ठाकुर सहित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
रोजगार मेले में संबोधित करते सांसद सुनील जाखड़ (बाएं पहले)।