पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार मेले में 200 छात्रों का इंटरव्यू, 134 सिलेक्ट, मौके पर मिले ऑफर लेटर

रोजगार मेले में 200 छात्रों का इंटरव्यू, 134 सिलेक्ट, मौके पर मिले ऑफर लेटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

स्थानीय कलानौर रोड पर स्थित ब्रेनी बीयर स्कूल में रीजनल कॉलेज की ओर से रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें सांसद सुनील जाखड़ मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। जबकि हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने विशेष मेहमान के तौर पर शिरकत की। वहीं समारोह की अध्यक्षता संस्था के एमडी डॉ. संजीव सरपाल ने की। सबसे पहले मुख्य मेहमान जाखड़ ने ज्योति प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जाखड़ ने कहा कि पंजाब सरकार यूथ को रोजगार देने के लिए वचनबद्ध है। रीजनल कॉलेज की ओर से लगाया गया यह रोजगार मेला सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि आज के वक्त में राज्य की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। इसे मद्देनजर रखते हुए समय-समय पर रोजगार मेले लगा कर युवाओं को रोजगार दिला रही है। इसके बाद हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने कहा समय की जरूरत है कि युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाए ताकि वह आगे आकर देश की तरक्की में अपना योगदान डाल सकें।

पाहड़ा ने कहा कि डॉ. सरपाल के ऐसे प्रयास बेहद सराहनीय है और उन्हें आस है कि वह आने वाले समय में भी इस तरह के मेले आयोजित करते रहेंगे। इस मौके पर विभिन्न स्थानों से दर्जन के करीब आई कंपनियों ने लगभग 200 बच्चों की इंटरव्यू ली। इसमें से 134 युवाओं को ऑफर लेटर मौके पर ही दिए गए। अंत में संस्था के एमडी डॉ. संजीव सरपाल ने कहा कि वह भविष्य में भी इस तरह के मेले लगाकर रोजगार मुहैया करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस अवसर एमडी डॉ. संजीव सरपाल ने अतिथिगणों को सांसद सुनील जाखड़ एवं हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बलजीत पाहड़ा, सेक्रेटरी गुरविंदर लाल, हरदीप बेदी, प्रिंसिपल सोनिया नय्यर, पलिका, नताशा गुप्ता, सतबीर कौर, सीमा, पंकज, प्रभजीत, जगप्रीत, रीना, रुपेंद्र कौर, प्रिंसिपल होटल मैनेजमेंट आंग्रा चक्रवर्ती, अरविंदर हस्तीर, गौरव प्रिया, डीपी महाजन, रोटरी क्लब अध्यक्ष अनिल, ललित महाजन, डॉ. भारत भूषण, रमन, प्रीत महेंद्र सिंह बाजवा, अनिल विज, आशीष, दविंदर वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

रोजगार मेले में चयनित विद्यार्थियों को ऑफर लेटर देते सांसद सुनील जाखड़ (बाएं तीसरा) व हलका विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा (दाएं दूसरे)।

इनमें हुआ छात्रों का चयन
साइ एसोसिएट ने टैली के 4, भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस पठानकोट ने 17, रिलायंस इंश्योरेंस ने 46, टीएमटी मशीन टूल जालंधर ने 12, रैंसन एक्सपोर्टस जालंधर ने 12, एक्सि इंटरनेशनल ने 13, भारत इलेक्ट्रानिक्स ने 18 व कंपीटेंट कॉल सेंटर चंडीगढ़ ने 15 विद्यार्थी को चयनित किया।वहीं इस चयनित विद्यार्थियों को 12 हजार से 18 हजार रुपए मासिक वेतन दिया जाना है।

खबरें और भी हैं...