पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैसाखी मेला|पिंडोरी धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

बैसाखी मेला|पिंडोरी धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर क्षेत्र के पिंडोरी धाम का इतिहास 550 वर्ष पुराना है। बैसाखी पर यहां 3 दिवसीय मेला लगाया जाता है, जिसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचकर मंदिर में बने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाते हैं। शनिवार से शुरू तीन दिवसीय मेले में सुबह 11 बजे महंत रघुबीर दास महाराज ने चांदी की पालकी में विराजमान हो पूरे दरबार की परिक्रमा की। वहीं, हजारों भक्तजनों ने सरोवर में स्नान भी किया। मेले में खाद्य पदार्थों व खिलौनों की दुकानें बड़े सुंदर ढंग से सजी हुई हैं। मेले में जहां बच्चों ने खिलौने खरीदे, वहीं महिलाओं ने भी खूब खरीदारी की। इसके अलावा मेले में लगे झूले मेले की शोभा में चार चांद लगा रहे हैं। फोटो : विशाल मुन्ना

खबरें और भी हैं...