पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विदेशी धरती पर विजय पताका फहराने के लिए जूडो खिलाड़ी मनप्रीत को दी शुभकामनाएं

विदेशी धरती पर विजय पताका फहराने के लिए जूडो खिलाड़ी मनप्रीत को दी शुभकामनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

12वीं एशियन जूडो चैंपियनशिप कैडेट अंडर-18 लेबनान में 11 मई से 14 मई तक होने जा रही है। चैंपियनशिप में विजय पताका लहराने के लिए गुरदासपुर के सीसे स्कूल के खिलाड़ी मनप्रीत को शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर डीईओ (स) राकेश बाला ने विशेष तौर पर हाजिर होकर होनहार जूडो खिलाड़ी मनप्रीत का मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।

डीईओ ने जूडो खिलाड़ी मनप्रीत की प्रतिभा और प्राप्तियों के रिकाॅर्ड को देखते हुए विभाग की ओर से हरसंभव आर्थिक मदद करने का भी आश्वासन दिया। इसके बाद जूडो कोच अमरजीत ने कहा कि गुरदासपुर के जूडो खिलाड़ी विदेशी धरती पर पहले भी जौहर दिखा चुके हैं व इस बार भी उनका दबदबा रहेगा।

उन्होंने बताया कि मनप्रीत गुरदासपुर जूडो सेंटर का उभरता हुआ खिलाड़ी है। उसने फरवरी में खेलो इंडिया में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाला था और अब अपने ओलंपिक 2020 का सफर लेबनान से शुरू करने जा रहा है।

चैंपियनशिप में अंडर-21 ग्रुप में गुरदासपुर जूडो सेंटर के दो प्रतिभावान खिलाड़ी जोबनप्रीत सिंह (90 किलो) व सरवजीत सिंह (73 किलो) भी भाग ले रहे हैं। इसके बाद जूडो कोच व ट्रेनर रवि ने बताया कि यदि शिक्षा विभाग की ओर से सभी सुविधाएं दी जाएं, तो खिलाड़ी मनप्रीत विदेश धरती में मेडल जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर सकता है। गौरतलब है कि मनप्रीत के पिता हरनाम दास निवासी संगलपुरा रोड मजदूरी करते हैं, जो दिन-रात मेहनत कर अपने बच्चे का भविष्य बनाने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...