डेयरी फार्मिंग के लिए ट्रेनिंग काउंसलिंग 20 को : डिप्टी डायरेक्टर
डेयरी फार्मिंग के लिए ट्रेनिंग काउंसलिंग 20 को : डिप्टी डायरेक्टर
गुरदासपुर | स्व-रोजगार डेयरी सिखलाई कोर्स के लिए काउंसलिंग 20 अप्रैल को डिप्टी डायरेक्टर डेयरी के कार्यालय में होगी। यह जानकारी डिप्टी डायरेक्टर डेयरी कश्मीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि खेती में विभिन्नता लाने के साथ किसानों की आमदन में बढ़ोतरी करने के लिए डेयरी व्यवसाय को प्रोत्साहित करने हेतु 2 हफ्ते की ट्रेनिंग करवाई जाएगी। वहीं इस ट्रेनिंग में जिला गुरदासपुर के बेरोजगार लड़के/लड़कियां भाग ले सकते हैं। शर्तों अनुसार शिक्षार्थी की आयु 18 से 50 साल होना अनिवार्य होगी। जबकि उसका कम से कम 5वीं पास होना भी जरूरी होगा। ट्रेनिंग के बाद विभाग की ओर से विभिन्न बैंकों से डेयरी कर्जे की सुविधा के जरिए यूनिटें स्थापित कर 25% जनरल व 33% एससी के लिए सब्सिडी मुहैया करवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 01874-220163 पर संपर्क किया जा सकता है।