पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिख संगत ने नानक शाह फकीर फिल्म के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

सिख संगत ने नानक शाह फकीर फिल्म के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिख संगत ने नानक शाह फकीर फिल्म के विरोध में सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
कादियां | गांव मोकल में समूह सिख नेताओं और सिख संगत की ओर से नानक शाह फकीर फिल्म का विरोध करते सरकार और फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस संबंधी ग्रंथी दविंदर सिंह, परमजीत सिंह, हरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, सुलखन सिंह ने बताया कि नानक शाह फकीर में अदा किए जा रहे गुरु नानक जी के रोल, बीबी नानकी जी का रोल और अन्य सिख गुरुओं का रोल कोई अदा नहीं कर सकता। सिख गुरुओं की जगह कोई ओर नहीं ले सकता है। अगर इस फिल्म पर मुकमल पाबंदी न लगाई गई तो सिख संगत सड़कों पर उतरकर प्रशासन और फिल्म मालिकों के खिलाफ संघर्ष करेगी, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने डीसी गुरदासपुर और पंजाब सरकार से मांग की कि इस फिल्म पर पूर्ण रोक लगाकर पाबंदी लगाई जाए और सिखों को ठेस पहुंचाने वाले इन फिल्म बनाने वाले किरदारों को सख्त सजा दी जाए।

खबरें और भी हैं...