विशाल फिटनेस क्लब में बैडमिंटन मुकाबले करवाए
गुरदासपुर | स्थानीय काहनूवान रोड स्थित विशाल फिटनेस क्लब में 3 दिवसीय बैडमिंटन मुकाबलों का आयोजन हुआ। डीसी सिद्धू ने रीबन काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं एसडीएम सकत्तर सिंह बल विशेषातिथि के तौर पर शामिल हुए। इस अवसर पर क्लब संचालक विशाल भंडारी न विनय भंडारी ने अतिथिगणों को गुलदस्तें भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों के साथ डीसी सिद्धू व एसडीएम बल ने परिचय किया और आए हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। वहीं उक्त दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वयं बैडमिंटन कोर्ट में उतरकर गेम का आनंद उठाया। इस उपरांत डीसी ने विशाल फिटनेस क्लब का दौरा किया और क्लब की सराहना की। इस मौके पर आकाश महाजन, राजन महाजन, कोच राकेश कुमार सहित विशाल फिटनेस क्लब का समूह स्टाफ सदस्य मौजूद थे।