- Hindi News
- National
- पति ने पुलिस को बयान देने से किया इनकार कहा अभी ठीक नहीं हूं, बाद में करूंगा बात
पति ने पुलिस को बयान देने से किया इनकार कहा-अभी ठीक नहीं हूं, बाद में करूंगा बात
एएसआई बोले- बयान के बाद ही की जाएगी कार्रवाई
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर
पहली प|ी से तलाक लिए बिना दूसरी शादी करने जा रहे युवक पर पहली प|ी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। इस घटना में बाकी सबको तो मामूली चोटें आईं, लेकिन दूल्हे के जीजा काफी जख्मी हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस संबंधी पीड़ित दूल्हे ने थाना सिटी में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, लेकिन 2 दिन बाद पुलिस ने किसी पर मामला दर्ज नहीं किया है।
शुक्रवार को दूल्हे राजन निवासी माडल टाउन धारीवाल ने बताया कि उसकी पहली शादी करीब 5 साल पहले रितु पुत्री युनुस मसीह निवासी गांव सुखचैनिया के साथ हुई थी, लेकिन दोनों में अनबन होने के कारण हमारा एक महीने पहले कोर्ट में तलाक हो चुका है। शुक्रवार को जब वह बारात लेकर लड़की वालों के घर जा रहे थे, तो लड़की के घर से कुछ पहले ही रितु ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बारात पर हमला कर दिया, जिसमें जख्मी जीजा को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई सरवण सिंह सोढी ने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती दूल्हे के जीजा जोहन मसीह का बयान लेने गए थे, लेकिन जोहन ने उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया कि अभी उसकी तबीयत ठीक नहीं है। वह अपने बयान बाद में देगा। एएसआई ने बताया कि बयान लेने के बाद ही कार्रवाई होगी।