पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीजेपी ने बाबा साहिब की जयंती मनाई

बीजेपी ने बाबा साहिब की जयंती मनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरदासपुर ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता व भारत र| डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती मनाई। मंडल प्रधान प्रवीण कुमार व पार्षद राम लाल काला की अध्यक्षता में प्रेम नगर स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं सहित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर बाबा साहिब को पुष्पांजलि दी। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बाल कृष्ण मित्तल, पूर्व जिला प्रधान राकेश ज्योति, जिला उपप्रधान व पार्षद विकास गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, अरूण शर्मा, बिंदिया, पार्षद जसबीर कौर बैंस, पार्षद हरजीत सिंह बग्गा, मंडल महामंत्री अंकुश महाजन, उपप्रधान दविंदर घुग्गी, बलवंत धुल्ला, सचिव अजय शर्मा, शालू शर्मा, रजिंर बैंस, डिक्की सैनी, करूण शर्मा, राहुल कहेड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...