- Hindi News
- National
- समानाधिकार का पाठ पढ़ाकर बाबा साहेब ने सामाजिक कुरीतियों पर चोट की : डीसी
समानाधिकार का पाठ पढ़ाकर बाबा साहेब ने सामाजिक कुरीतियों पर चोट की : डीसी
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर के जन्मदिवस पर शनिवार को जिला स्तरीय समारोह करवाया गया इस कार्यक्रम में साथ ही में ग्राम स्वराज अभियान की भी शुरुआत की गई। डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उक्त अभियान का आगाज डीसी सिद्धू व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भारत र| डॉ. अंबेडकर के चित्र के समक्ष फूल मालाएं भेंट करके किया। साथ ही में उन्होंने बाबा साहेब की जीवनी संबंधी जानकारी साझी की। इसके अलावा स्कूली छात्र प्रभनूर कौर, जमनजीत कौर के अलावा प्रोफेसर ोफेसर दीपक शर्मा ने भी डॉ. अंबेडकर की जीवनी पर अपने विचार पेश किए। इस मौके पर एडीसी विजय स्याल, एसडीएम सकत्तर सिंह बल, एसपी हेडक्वार्टर जतिंदरपाल सिंह, डीडीपीओ हरजिंदर सिंह संधू, डीईओ (प्र) सलविंदर सिंह समरा, जिला गाइडेंस काउंसलर परमिंदर सिंह सैनी, वेलफेयर अधिकारी मनजीत सिंह, खेतीबाड़ी अधिकारी रमेश शर्मा के अलावा स्कूली विद्यार्थी व समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।
ग्राम स्वराज अभियान तहत देंगे आम जनता को देंगे लाभ
इसके बाद डीसी ने ग्राम स्वराज अभियान संबंधी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल से 5 मई तक पूरे भारत में ग्राम स्वराज अभियान चलेगा।
इस अभियान तहत उजाला योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सहज बिजली हर घर योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, मिशन इंद्रधनुष आदि विभिन्न विभागों की स्कीमों के लाभ आम लोगों को प्रदान करवाए जाएंगे। वहीं जिले के 30 गांवों में यह अभियान चलेगा।
डॉ. बीआर अंबेडकर के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्जवलित करते प्रशासनिक अधिकारी और समारोह में उपस्थित विभागों के अधिकारी व अन्य।
शोषित वर्ग के लिए मसीहा थे बाबा साहेब
डीसी सिद्धू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का पूरा जीवन सारी दुनिया के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। उन्होंने अपना सारा जीवन दबे-कुचले व शोषित वर्ग के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में लगा दिया। वहीं अब पूरी दुनिया उनको संविधान निर्माता के तौर पर याद करती है। उनकी शिक्षाएं हमेशा ही समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उन्होंने समानाधिकार का पाठ पढ़ाते हुए सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में विशेष भूमिका निभाई। डीसी ने जिला निवासियों को आह्वान किया कि सभी प्रण लें कि बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलकर आपसी भाईचारा और मजबूत बनाए और हर जगह समानता का संदेश फैलाएं।