पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के 253 प्राइमरी स्कूलों का दो दिन में निरीक्षण

जिले के 253 प्राइमरी स्कूलों का दो दिन में निरीक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

जिला शिक्षा अधिकारी प्राइमरी सलविंदर सिंह समरा के नेतृत्व में उपजिला शिक्षा अधिकारी बलबीर सिंह, डाइट प्रिंसिपल बलबीर सिंह, पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब जिला कोआर्डिनेटर विशाल मिन्हास द्वारा जिले के 253 स्कूलों का निरीक्षण 2 दिनों में किया गया।

इस दौरान उनके साथ बीपीईओ, बीएमटी व सीएमटी की बनाई गई टीमें भी शामिल थी जिन्होंने स्कूलों में पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब का स्तर जांचा। इसके साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिले के समूह सेंटर हेड अध्यापकों के साथ मीटिंग कर प्रोजेक्ट को नियमों के तहत लागू करने के लिए सहयोग मांगा। सभी सेंटर हेड अध्यापकों ने अपना पूरा सहयोग देने के साथ-साथ पढ़ो पंजाब, पढ़ाओ पंजाब के तहत स्कूलों के नतीजों में सुधार लाने का विश्वास दिलाया है।

विभिन्न स्कूलों के किए गए निरीक्षण के दौरान डीईओ प्राइमरी सलविन्दर सिंह समरा ने बच्चों से बातचीत की तथा उन्हें पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट की विस्तार से जानकारी देने के अलावा उनका टेस्ट भी लिया। जिला शिक्षा अफसर सलविंदर सिंह समरा ने बताया कि शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार के दिशा निर्देशों पर पिछले दो दिनों में जिला गुरदासपुर के 253 स्कूलों का औचक दौरा कर उनके द्वारा तथा विभिन्न टीमों द्वारा स्कूल में विभाग द्वारा चलाए गए प्रोजेक्ट पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब का स्कूल में स्तर जांचा गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया है कि इन सभी स्कूलों में प्रोजेक्ट सफलता पूर्वक चल रहा है।

निरीक्षण के दौरान डीईओ प्राइमरी बच्चों को प्रोजेक्ट की जानकारी देते।

पाठ्य पुस्तकों के साथ जोड़ा गया प्रोजेक्ट : मिन्हास

जिला कोआर्डिनेटर विशाल मिन्हास ने बताया कि पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट को इस सेशन से पूरी तरह पाठ-पुस्तकों के साथ जोड़ दिया गया है। इस सेशन से प्राइमरी कक्षाओं के लिए जारी की गई पाठ-पुस्तकों का रिव्यू कर उन्हें रोचक बनाया गया है।

उपजिला शिक्षा अफसर बलबीर सिंह ने कहा कि पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट के कारण सरकारी स्कूलों में दाखिले का भी इजाफा हुआ है।

स्कूलों में दाखिले का भी इजाफा हुआ : बलबीर सिंह

खबरें और भी हैं...