गुरदासपुर|शनिवार को सुखजिंदर मेमोरियल पब्लिक स्कूल बब्बरी में मदर्स-डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल एमडी दलजीत कौर ने मुख्यातिथि के तौर पर हाजिरी भरी, जबकि बलविंदर सिंह गिल और प्रिंसिपल नरेश जमवाल ने विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों ने लघु नाटक के माध्यम से जीवन में मां का महत्व प्रस्तुत किया। इसके अलावा बच्चों में कई प्रकार की रोचक गतिविधियां करवाई गई और विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।