पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपड़ों की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला

कपड़ों की दुकान में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का सामान जला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हनुमान चौक स्थित दुकान में लगी आग के कारण जला सामान। -भास्कर

दिल्ली फैशन मेले में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों से पाया काबू

भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

हनुमान चौक में स्थित दिल्ली फैशन मेले में मंगलवार रात अचानक शाॅर्ट-सर्किट से आग लग गई। इस कारण दुकान में पड़ा विभिन्न प्रकार का सामान जल गया। दुकान के मालिक अनुसार आग में उसका लाखों रुपए का सामान जल गया है। उसने बताया कि इस दुकान के नीचे एक ओर दुकान है, जहां पर क्राॅकरी व जूतों का काम है। गनीमत रही कि उस तक आग नहीं पहुंच पाई। वहीं, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां से आग पर काबू पाया गया।

दिल्ली फैशन मेले के मालिक विनोद कुमार निवासी मेहन सिंह वाली गली तिब्बड़ी रोड ने बताया कि उनकी दुकान पर 6 लोग काम करते हैं। मंगलवार रात को वह दुकान बंद करके करीब साढ़े 9 बजे अपने घर चले गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उनके साले पवन जो कि उनके साथ ही काम करता है को एक आईसक्रीम बेचने वाले ने फोन किया कि दुकान से धुआं निकल रहा है। जब दुकान पर आकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। दुकान में आने के दो रास्ते हैं तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां दोनों तरफ खड़ी करके आग पर काबू पाया गया। विनोद ने बताया कि वह 15 सालों से जहां काम कर रहे हैं। उसका कपड़े, ज्वेलरी, काॅस्मेटिक का सामान, टैडी बियर, ब्रीफकेस, क्राॅकरी व जूतों का काम है। विनोद ने बताया कि आग से दुकान में पड़ा सारा सामान जैसे सीसीटीवी कैमरे, पंखे व एलईडी आदि जल गई हैं।

दुकान में आग लगने से जली एलईडी।

विधायक पाहड़ा फायर ब्रिगेड को सूचित कर परिवार समेत आग बुझाने में जुटे

विनोद की दुकान के ऊपर विधायक बरिन्दरमीत पाहड़ा का घर है। आग की खबर का पता चलते ही पूरा परिवार विधायक समेत आग बुझाने में जुट गए। उन्होंने ही फायर ब्रिगेड को फोन किया और मौके पर दो गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...