दहेज कम लाने पर लड़की से मारपीट करने वाले पति, सास-ससुर पर केस
गुरदासपुर | दहेज की मांग को लेकर लड़की को तंग और मारपीट करने पर ससुराल परिवार पर थाना तिब्बड़ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़िता ज्योति निवासी गांव बाजेचक्क ने ससुराल परिवार पर आरोप लगाया कि उसका पति समाऊन मसीह, ससुर सागर मसीह, सास सोना प|ी सागर मसीह निवासी सभी तिब्बड़ उसको दहेज कम लाने को लेकर तंग परेशान करते थे। साथ ही में उसके साथ मारपीट भी की जाती है। वहीं, पड़ताल करने के बाद थाना तिब्बड़ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।