गोल्डन कॉलेज के 9 छात्र टैट में हुए उत्तीर्ण
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
गोल्डन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के 9 छात्र-अध्यापक विद्यार्थियों ने पंजाब टैट परीक्षा पास करने में सफलता प्राप्त की है। जबकि गोल्डन कॉलेज के बीएड विद्यार्थियों ने अपना कोर्स पूरा करने से पहले ही उक्त टैट परीक्षा पास कर ली। गोल्डन ग्रुप के चेयरमैन मोहित महाजन ने बताया कि गोल्डन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यापक-छात्रों के द्वारा टैट रिजल्ट में मिली सफलता के पीछे कार्यरत प्रोफेसर अध्यापकों की कड़ी मेहनत है। महाजन ने बताया कि छात्रा नेहा रानी, प्रतिभा, सुरभी, जीवन ज्योति, जसप्रीत कौर, लवप्रीत सिंह, चेतन शर्मा, तेज प्रताप व गुरप्रीत कौर ने टैट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. रितु देवगन ने सफल विद्यार्थियों को मुबारकबाद दी। साथ ही में उन्हें अच्छे अध्यापक बनने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ में असिस्टेंट प्रोफेसर सर्बजीत कौर, प्रोफेसर नवप्रीत कौर मौजूद थे।
टैट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के संग ग्रुप चेयरमैन मोहित महाजन व अन्य।