पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानदारों की वेरिफिकेशन हो तो कई असामाजिक तत्व आएंगे सामने

दुकानदारों की वेरिफिकेशन हो तो कई असामाजिक तत्व आएंगे सामने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता, गुरदासपुर

पुलिस की आरे से पकड़ा गया मोटरसाइकिल चोर पुलिस की अनदेखी के कारण ही अढ़ाई साल तक खुलेआम मोटरसाइकिल चोरी करके अपनी ही दुकान पर बेचने का काम करता रहा। अगर पुलिस विभाग दुकानदारों की समय-समय पर वेरीफिकेशन करे तो इसी तरह के न जाने कितने असामाजिक तत्व सामने आ सकते हैं, लेकिन पुलिस शहर में बाहर से आकर रहने वाले लोगों की वेरीफिकेशन नहीं कर पा रही तो शहर व उसके आसपास गांवों की दुकानों की वेरीफिकेशन क्या कर पाएगी।

पुलिस की इसी कमजोरी का फायदा उठाकर असमाजिक तत्व खुलेआम अपना कारोबार चला रहे हैं। सोमवार को गुरदासपुर पुलिस ने गांव पुरोवाल राजपूतां निवासी संदीप कुमार को चोरी का मोटरसाइकिल बेचते हुए गांव सैनपुर से काबू किया था। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सांसद व विधायक का चुनाव आजाद प्रत्याशी के तौर पर लड़ चुका है। संदीप कुमार अढ़ाई सालों से मोटरसाइकिल सेल-पर्चेज करने का काम कर रहा था, लेकिन यह सभी मोटरसाइकिल चोरी के होते थे। आरोपी का एक साथी पहले ही चोरी के आरोप में सजा काट रहा है, बावजूद इसके उसने मोटरसाइकिल चोरी करना बंद नहीं किया।

शहर व उसके आसपास चल रही बाइक व कार सेल पर्चेज की दुकानों की वेरीफिकेशन की जाए, तो हो सकता है कि संदीप जैसे कई आरोपी सामने आ सकते हैं या फिर जिस दुकान पर चोरी के मोटरसाइकिल बिक रहे हों वह दुकानदार भी पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।

खबरें और भी हैं...