आयुष्मान भारत नेशनल प्रोटेक्शन मिशन दिवस 30 अप्रैल को
गुरदासपुर | देश में आयुष्मान भारत नेशनल प्रोटेक्शन मिशन दिवस 30 अप्रैल को मनाया जा रहा है। सहायक सिविल सर्जन डॉ. सुनीता भल्ला ने जानकारी दी। सिविल अस्पताल में समूह मेडिकल अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेंस के जरिए डॉ. भल्ला ने आयुष्मान भारत नेशनल प्रोटेक्शन मिशन की कार्यशैली पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रक्रिया को सफल बनाने की सेहत अधिकारियों/ मुलाजिमों को हिदायत दी।