देश में बढ़ते दुष्कर्म मामलों के विरोध में रोष मार्च कल
गुरदासपुर | बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म जैसी वारदातों ने पूरे देश में तनाव का माहौल बना दिया है। ऐसी शर्मनाक वारदातों को लेकर लोगों के मनों में आक्रोश है। देश के विभिन्न प्रदेशों, जिलों, कस्बों में कई संगठन रोष मार्च निकाल रहे हैं। इसी के तहत गुरदासपुर के किसानों, मुलाजिमों, मजदूरों के अलावा समूह जनतक संगठन 20 अप्रैल को नेहरू पार्क में दोपहर 1 बजे एकत्र होंगे। इसके बाद शहर की सड़कों पर रोष मार्च करेंगे। विभिन्न वक्ताओं ने बताया कि 4 सालों से देश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए समाज के हरेक वर्ग को एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर मक्खन कोहाड़, सुखदेव सिंह भागोकावां, ध्यान सिंह ठाकुर, बोपाराय, रूप सिंह पड्ढा, बलबीर सिंह रंधावा, गुलजार सिंह सुभाष कैरों, जसवंत सिंह बुट्टर आदि नेता मौजूद थे।