अंडर-12 सिंगल बैडमिंटन में ईशान अव्वल
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
विशाल फिटनेस क्लब में 3 दिवसीय शुरू हुए बैडमिंटन मुकाबलों का मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बीएसएफ कमांडेंट टीपी सिद्धू एवं एसपी हेडक्वार्टर वरिंदर ने मुख्य मेहमान तौर पर शिरकत की।
इस अवसर पर विशाल फिटनेस क्लब के संचालक विशाल भंडारी ने बताया कि 3 दिवसीय बैडमिंटन मुकाबलों में अंडर-12 लड़के सिंगल में ईशान शर्मा ने पहला, ध्रुव दत्ता ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि अंडर-12 लड़के डबल मुकाबलों में ईशान एवं ध्रुव दत्ता की टीम पहले, गौरेश एवं धनद की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार अंडर-16 लड़कों में आकर्षित ने पहले, शवानिक ने दूसरे, जबकि डबल में आकर्षित एवं श्वानिक की टीम ने पहले और ईशान शर्मा एवं ध्रुव दत्ता ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। इसके बाद अंडर-16 लड़कियों सिंगल मुकाबलों में कांची ने पहले, रिधानु ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। वहीं अंडर-30 लड़कों में सुमित ने पहला, शिवम शर्मा ने दूसरा स्थान, जबकि अंडर-30 डबल में शिवम एवं अंशुम ने पहला, प्रभजीत सिंह एवं सुमित शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार अंडर-40 सिंगल में निखिल ने पहली पोजीशन एवं रणविजय ने दूसरी पोजीशन हासिल की। जबकि अंडर-40 डबल में निखिल एवं दास की ने पहले और उमेश कुमार एवं रणधीर सिंह ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया।
इसके बाद अंडर-50 सिंगल में अनिल मुकेरियां पहले, उमेश कुमार दूसरे स्थान पर रहा। वहीं अंडर-50 डबल में दीपक सोंधी एवं लवकेश पहले और अनिल एवं पंकज दूसरे स्थान पर रहे। समारोह के अंत में विजयी रहने वाले खिलाड़ियों को को अतिथिगमओं बीएसएफ कमांडेंट टीपी सिद्धू एवं एसपी हेडक्वार्टर वरिंदर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
3 दिवसीय बैडमिंटन मुकाबलों का सफलतापूर्वक समापन
बैडमिंटन मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथिगण।