मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसो. सदस्य आयुर्वेदिक बोर्ड अफसर को मिला
कादियां| मेडिकल प्रेक्टिशनर्स एसोसिएशन के जिला गुरदासपुर के समूह ब्लाकों के प्रमुख पदाधिकारियों का शिष्टमंडल ने पंजाब के उप प्रधान अवतार सिंह की अध्यक्षता में जिला आयुर्वेदिक बोर्ड के सीनियर अफसर को मिलकर मांगों से अवगत करवाया। अवतार सिंह ने कहा कि उनकी जत्थेबंदी के डॉक्टर नशा रहित प्रेक्टिस करते हैं और सरकार को हर तरह का सहयोग देते हैं। उन्हें बिना वजह तंग परेशान न किया जाए। इस दौरान जत्थेबंदी की ओर से मीटिंग की गई और मांगों संबंधी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कैशियर डॉ. रछपाल सिंह, सीनियर उप प्रधान डॉ. दिलबाग आदि मौजूद थे।