धारीवाल शहर में निकाला कैंडल मार्च
धारीवाल| कठुआ के नजदीक 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले के रोष में सिख वेलफेयर सोसायटी धारीवाल व मूल निवासी संघर्ष कमेटी धारीवाल के बुलावे पर अन्य संस्थाओं ने शोकमय कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च नानकपुरी गुरुद्वारा साहिब से डडवां चौक धारीवाल तक निकाला गया। इसमें वायस ऑफ धारीवाल संस्था, बाबा बंदा सिंह बहादुर सेवा सोसायटी सोहल, मानव अधिकारी मंच गुरदासपुर, व अन्य सामाजिक/धार्मिक संस्थाओं के अलावा इलाके के गणमान्य शामिल हुए। इस कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने बैनर लिए आरोपियों को फांसी देने की मांग की।