कठुआ दुष्कर्म पीड़िता की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की
तिब्बड़ी कैंट | कठुआ में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म व हत्या मामले को लेकर देश की जनता में भारी आक्रोश है। इसी के संबंध में डॉ. संदीप कुंडल और डॉ. शाम सुंदर की अध्यक्षता में दुकानदारों व इलाका निवासियों ने बहरामपुर-गुरदासपुर मार्ग से आरा बंत सिंह तक कैंडल रोष मार्च निकाला। इस मौके पर धर्म सिंह खालसा, डॉ. लवली नंदा, तरसेम कुमार, ओंकार सारंगल, दीपक कुमार, विपन सलारिया आदि मौजूद थे।