एलआईसी कार्यालय में मनाई बाबा साहेब की जयंती
गुरदासपुर| स्थानीय भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में भारत र| व संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की 127वीं जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चीफ मैनेजर एमआई मीर, एडमिन मैनेजर नीना रानी, प्रशासनिक अधिकारी दर्शन कुमार, एजेंट ट्रेनिंग सेंटर प्रिंसिपल महिंदर पाल आदि ने बाबा साहेब की जीवनी पर आधारित विचार पेश किए। इसके बाद अमरजीत, तीर्थ कुमार, विजय, सुलखन दास, राजीव कुमार, कुलजीत, निशा आदि ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष श्रद्धासुमन भेंट किए।