गुरदासपुर | थाना सदर पुलिस ने गांव लखोवाल में हुई लाखों रुपए की चोरी को लेकर मामला दर्ज किया है। पीड़ित तरसेम सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी गांव लखोवाल ने पुलिस को शिकायत दी कि 19 मई की रात वह तथा उसकी प|ी खाना खाने के बाद घर के अंदर सो रहे थे कि सुबह करीब 5 बजे जब वह उठा तो देखा कि पिछले कमरे में पड़ी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। इसके अलावा स्टोर में पड़ी पेटियों में से भी सामान निकाल कर बिखेरा गया था। सामान चेक करने पर पता चला कि घर में चोरी हो गई है। चोरों ने घर से 1 सोने का कड़ा, 2 सोने की चेनियां, 4 अंगूठियां, 2 महिला अंगूठियां तथा 1 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए थे। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।