पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएड सेमेस्टर वन में गोल्डन कॉलेज की 8 छात्राओं ने ली डिस्टिंक्शन

बीएड सेमेस्टर वन में गोल्डन कॉलेज की 8 छात्राओं ने ली डिस्टिंक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर| गोल्डन कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड सेमेस्टर-1 के घोषित रिजल्ट में 8 विद्यार्थी डिस्टिंक्शन लेकर पास हुए हैं, जबकि शेष विद्यार्थी भी अच्छे प्रतिशत अंक लेकर पास हुए हैं। गोल्डन ग्रुप के चेयरमैन डॉ. मोहित महाजन ने बताया कि उनकी कॉलेज की छात्रा मनप्रीत कौर ने 74.31%, अंजली ने 73%, नवप्रीत 71.15%, प्रीति 71.15%, पलक गुप्ता 71%, भावना 70.73%, मीतू शर्मा 70.52% व मनदीप कौर ने 70.31% अंक प्राप्त कर डिस्टिंक्शन में स्थान हासिल किया है। इस शानदार रिजल्ट पर चेयरमैन महाजन ‌व कॉलेज प्रिंसिपल रितु देवगन ने विद्यार्थियों सहित उनके अभिभावकों को बधाई दी। इसके बाद प्रिंसिपल देवगन ने बताया कि कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए विशेष तौर पर एसी क्लास रूम की व्यवस्था है।

खबरें और भी हैं...