पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीदों की बदौलत ही राष्ट्र की एकता व अखंडता बरकरार : एसडीएम

शहीदों की बदौलत ही राष्ट्र की एकता व अखंडता बरकरार : एसडीएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले के चिनार गांव में पाक प्रशिक्षित आतंकियों से लड़ते हुए शहादत का जाम पीने वाले सीआरपीएफ की 182 बटालियन के 27 वर्षीय कांस्टेबल मनदीप कुमार की अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समारोह उनके पैतृक गांव खुदादपुर में आयोजित किया गया।

शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में गुरदासपुर के एसडीएम सकत्तर सिंह बल बतौर मुख्य मेहमान शामिल हुए। जबकि शहीद की माता कुंती देवी, पिता नानक चंद, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर जालंधर के कमांडेंट बीएस जून, जिला रक्षा सेवाएं भलाई विभाग के डिप्टी डायरेक्टर कर्नल सतवीर सिंह, नायब तहसीलदार महिंदर पाल, एनआरआई सभा के जिला प्रधान एन.पी सिंह, सीआरपीएफ एक्ससर्विसमैन एसोसिएशन पंजाब के प्रधान सुरिंदर सिंह कंडी ने विशेष मेहमान के तौर पर शहीद को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसडीएम सकत्तर सिंह बल ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद मनदीप जैसे जांबाज सैनिकों के बलिदानों की बदौलत ही राष्ट्र की एकता व अखंडता बरकरार है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शहीद परिवारों की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने हेतु वचनबद्ध है।

कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि शहादत का जज्बा पारिवारिक संस्कारों से पैदा होता है तथा शहीदों के परिजन सारे राष्ट्र के परिवार होते है। वह शहीद मनदीप की माता की बहादुरी को सलाम करते है जिन्होंने अपने शहीद बेटे की अंतिम यात्रा पर उसकी अर्थी को कंधा देकर आतंक के पौषक पाकिस्तान को यह संदेश दिया कि हिंदोस्तान की माताओं के कंधों में अभी भी इतनी ताकत है कि वह देश के लिए अपना सर्वस्व कुर्बान कर सकती हैं। सुरिंदर सिंह कंडी ने कहा कि सीआरपीएफ एक्ससर्विसमैन एसोसिएशन शहीद मनदीप की शहादत को अमर रखने के लिए उनके गांव के स्कूल में उनकी प्रतिमा स्थापित करवाएगी। ताकि स्कूल में पढ़ने वाले छात्र उनकी शहादत से प्रेरणा ले सकें। इस मौके पर शहीद लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह के पिता कैप्टन जोगिंदर सिंह, मनजीत सिंह डाला, ग्राम सुधार सभा बहरामपुर के अध्यक्ष ठाकुर विजय, इंस्पेक्टर एसएस मान, कश्यप राजपूत सभा पंजाब के महासचिव बलबीर सिंह पाहड़ा, सूबेदार शक्ति, सरपंच जसविंदर बबलू, सरपंच रमेश चंद्र, हरबंस सिंह डाला, बिंदिया, हंसराज, राजेश, सुरजन सिंह, शुभप्रीत सिंह, रणजीत सिंह, सोहन सिंह, कैप्टन तरलोक सिंह, संदीप सिंह, सुदेश शर्मा, अशोक आदि उपस्थित थे।

कांस्टेबल मनदीप कुमार की अंतिम अरदास व श्रद्धांजलि समारोह खुदादपुर में किया आयोजित, एसडीएम सकत्तर सिंह बतौर मुख्य मेहमान रहे

शहीद के माता पिता को सम्मानित करते एसडीएम, कमांडेंट बीएस जून व अन्य।

बटालियन का मास्टर शूटर था मनदीप : कमांडेंट

सीआरपीएफ सीआरपीएफ के डायरेक्टर जनरल राजीव राय भटनागर के भेजे शोक संदेश को पढ़ते हुए ग्रुप सेंटर जालंधर के कमांडेंट बीएस जून ने कहा कि मनदीप की शहादत से हमारे जवान हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह यूनिट में मास्टर शूटर के नाम से जाने जाते थे तथा एसओजी टीम के बहादुर जवान थे। उनकी टीम ने पिछले वर्ष 18 आतंकियों को मौत की नींद सुलाया तथा इस साल तीन इनामी आतंकियों को भी ढेर किया।

खबरें और भी हैं...