पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाई अलर्ट के चलते वाहनों की चेकिंग

हाई अलर्ट के चलते वाहनों की चेकिंग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर

जिला गुरदासपुर में हाई अलर्ट के चलते थाना सदर पुलिस द्वारा शहर व उसके बाहर विशेष नाकाबंदी की गई है। नाकाबंदी कर वाहनों की गंभीरता से जांच की जा रही है। खास कर जो वाहन शहर के बाहर वार बाइपास से आ रहे हैं उन पर विशेष नजर रखी जा रही है। शहर के बाहर बब्बरी बाइपास पर थाना सदर प्रभारी राजिन्दर कुमार द्वारा नाकाबंदी की गई। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारियों का भी सहयोग लिया गया। राजिन्दर कुमार ने बताया कि एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर के निर्देशों पर शहर व उसके बाहर नाकाबंदी की जा रही है। किसी भी शरारती व असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। आए दिन जिला गुरदासपुर के विभिन्न क्षेत्रों मे संदिग्ध लोगों को देखा जाता है जबकि कुछ दिन पहले 3 नौजवानों को भी काबू किया गया था जोकि हिमाचल से गुरदासपुर में नशा सप्लाई करने आए थे। उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए शहर में आने जाने वाले सभी वाहनों को चेक किया जा रहा है।

सदर प्रभारी बोले - शरारती व असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा

वाहनों की जांच करते पुलिस कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...