जिला वन अधिकारी के खिलाफ धरना देते जंगलात कर्मचारी।
भास्कर संवाददाता| गुरदासपुर
जंगलात वर्कर यूनियन पंजाब की गुरदासपुर इकाई ने प्रधान रतन सिंह हल्ला व जनरल सचिव रणजीत सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में जिला वन अधिकारी के खिलाफ जोरदार धरना दिया।
इस धरने को संबोधित करते यूनियन नेताओं कुलदीप सिंह व बलजीत सिंह ने बताया कि जिला वन अधिकारी जानबूझ कर सीनियरता सूची पूरी कर उच्च अधिकारियों को नहीं भेज रही है। जबकि कई वर्करों का रिकार्ड सीनियरता सूची में दर्ज नहीं किया जा रहा। इसके अलावा मार्च माह की अलीवाल रेंज के अलावा अन्य रेंजों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
इस धरने के दौरान यूनियन नेताओं ने पौधे लगाने का नया काम शुरू करने के अलावा अन्य मांगों को भी उठाया। साथ ही में मांगों के पूरा ने होने की सूरत में संघर्ष और तेज करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर बलविंदर सिंह, तरसेम लाल, दविंदर सिंह, रूप बसंत, निर्मल सिंह, बलवीर सिंह, नरिंदर सिंह, सुरिंदर सिंह आदि मौजूद थे।