पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिभावकों को एमआर वैक्सीन के प्रति करें जागरूक : सिविल सर्जन

अभिभावकों को एमआर वैक्सीन के प्रति करें जागरूक : सिविल सर्जन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरदासपुर | सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद की अध्यक्षता में एमआर वैक्सीन अभियान के तहत समूह एसएमओ के अलावा प्राइमरी/सेकेंडरी डीईओ के साथ रिव्यू बैठक हुई। बैठक सिविल सर्जन ने डीईओ के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि एमआर टीकाकरण के प्रति एतराज जताने वाले अभिभावकों को जागरूक किया जाए ताकि वह बेझिजक अपने बच्चों के खसरा-रुबेला इंजेक्शन लगवाएं। वहीं अभिभावक गुमराह करने वाली अफवाहों से सचेत रहें। इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमल किशोर, सिविल सर्जन डॉ. सुनीता भल्ला, जिला स्कूल हेल्थ एमओ डॉ. भावना शर्मा, जिला मास मीडिया अधिकारी अमरजीत सिंह दालम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...