गुरदासपुर| खसरा-रुबेला टीकाकरण अभियान के अंतर्गत स्थानीय सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्राओं को टीके लगाए गए। साथ ही में उपस्थित डॉक्टरी टीम ने एमआर अभियान और बीमारी संबंधी जागरूकता भी फैलाई। इस दौरान 288 छात्राओं को एमआर वैक्सीन लगाए। इस मौके पर हरप्रीत कौर, जसलीन कौर, अंजु सरीन, नीलू शर्मा, समानिका, एएनएम अंजू, राजविंदर आदि मौजूद थी।