- Hindi News
- National
- स्कूल बस में हेल्पर नहीं, ड्राइवर ने ब्रेक लगाई तो दरवाजे पर खड़ा बच्चा गिरकर जख्मी
स्कूल बस में हेल्पर नहीं, ड्राइवर ने ब्रेक लगाई तो दरवाजे पर खड़ा बच्चा गिरकर जख्मी
बस के पास बच्चे को लेने पहुंची उसकी माता इंदू बाला (दाएं) चोटों कों दिखातीं।
स्कूल में बसों की चेकिंग करेंगे: बाल सुरक्षा अफसर
जिला बाल सुरक्षा अफसर मैडम परमजीत कौर ने कहा कि वह जल्द ही अपनी टीम के साथ स्कूल जाकर स्कूल बसों की चेकिंग करेंगी। इस मामले की बारीकी से जांच की जाएगी।
स्कूल बस में हेल्पर होना जरूरी : ट्रैफिक इंचार्ज
कादियां के ट्रैफिक इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि बच्चों को दरवाजे के पास खड़ा ही नहीं होने देना चाहिए। इसके अलावा बस में हेल्पर जरूर होना चाहिए। बस का ड्राइवर यूनिफार्म में होना चाहिए, उसके पास आईडी कार्ड होना चाहिए, बस में सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए, ड्राइवर को सीट बेल्ट लगाई होनी चाहिए, ड्राइवर को ट्रैफिक नियमों के बारे में पता होना चाहिए, उसके पास लाइसेंस होना चाहिए, बस के कागजात उसके पास होने चाहिएं।
हेल्पर की जिम्मेदारी ड्राइवर की : प्रिंसिपल
स्कूल प्रिंसिपल गुरिंदर कौर ने कहा कि यह सारा मामला उनके ध्यान में आ गया है। बसों के ड्राइवर के साथ हेल्पर रखने की जिम्मेदारी ड्राइवर की होती है, लेकिन फिर भी वह स्कूल के बस ड्राइवरों से मीटिंग करके उनको चेतावनी देंगी कि बस में ड्राइवरों के साथ हेल्पर जरूर रखे जाएं।