स्कूलों में जाकर बच्चों को एमआर टीका लगाया
कलानौर| सेहत विभाग और सिविल सर्जन गुरदासपुर के निर्देशों पर 9 माह से 15 साल तक के बच्चों को खसरा और रुबेला की बीमारियों से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पीएचसी ध्यानपुर की अलग-अलग टीमों ने स्कूल में जाकर बच्चों को टीके लगाए। ध्यानपुर के एक निजी स्कूल में आफिशिएटिंग एसएमओ डॉ. विक्रमजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुंचे। इस मौके समाज सेवक परमसुनील सिंह ने बताया कि इस टीके का मुख्य मकसद पोलियो जैसे खसरा और रुबेला बीमारियों का खात्मा करना तथा सेहतमंद समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर हरदीप सिंह बीईई, स्कूल के एमडी अश्वनी कुमार, आशु, राजेश, प्रिंसिपल मलकीत सिंह, सुखवंत मरवाहा, जोगा सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप कौर, जतिंदर कौर, मनजीत कौर मौजूद थी।