बाबा हरी दास जी की 39वीं बरसी पर खेल मेला करवाया
फतेहगढ़ चूड़ियां|बाबा श्री चंद जी के भगत बाबा हरी दास जी की 39वीं बरसी संबंधी विशाल धार्मिक समागम और खेल मेला मुख्य सेवादार बाबा राज भुपिंदर सिंह राजू की अध्यक्षता में समूह संगत की तरफ से गांव जांगला में करवाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद सजे विशाल पंडाल में ढाडी जत्था भाई निर्मल सिंह व अन्य जत्थों ने गुरुबाणी कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया। इसके बाद देर शाम तक चले खेल मेले में ग्रामीण रिवायती खेलों के प्रदर्शन के अलावा मेजर हिंदोस्तानी ने बुलेट मोटरसाइकिल के जोहर दिखाए। जिला गुरदासपुर और अमृतसर की कबड्डी टीमों के बीच हुए मुकाबले में गुरदासपुर की टीम विजेता रही। मुख्यातिथि रविकर्ण सिंह काहलों, विशेष मेहमान गुरविंदर सिंह पन्नु और बाबा राज भुपिंदर सिंह ने नकद इनाम देकर सम्मानित किया। यहां अमरजीत सिंह राजू, गुरप्रीत सिंह जांगला, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, परमजीत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरनाम सिंह, जसवंत सिंह मौजूद थे।