विश्व नर्सिंग दिवस पर बढ़िया सेवाएं देने वालीं नर्सों का सम्मान
गुरदासपुर| गवर्नमेंट स्कूल ऑफ नर्सिंग गुरदासपुर में इंटरनेशनल नर्सिंग दिवस के संबंध में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग स्कूल की एएनएम व जीएनएम छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल परमजीत कौर पुरेवाल ने की। इस दौरान क्विज, भाषण प्रतियोगिता, रंगोली, पोस्टर व चार्ट मेकिंग मुकाबले करवाए गए। नर्सिंग सप्ताह की समाप्त के मौके पर सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. किशन चंद बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए, जबकि सहायक सिविल सर्जन डॉ. सुनीता भल्ला, डॉ. अमनदीप सिंह, डॉ. चरणजीत सिंह काहलों, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. प्रभजोत कलसी विशेष तौर पर शामिल हुए। छात्राओं ने सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया गया। नर्सिंग में बढ़िया सेवाएं निभाने वालों को भी सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल व स्टाफ ने सिविल सर्जन को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।