स्कूली बच्चों को बताई ट्रैफिक नियमों की महत्ता
गुरदासपुर| ट्रैफिक एजुकेशन सेल गुरदासपुर की ओर से रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल में प्रिंसिपल सलिंदर महंत के सहयोग से बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। सेमिनार मे एएसआई तिलक राज ने बच्चों, स्कूली ट्रांसपोर्ट कमेटी एवं स्कूली वाहनों के ड्राइवरों को सेफ स्कूल वाहन पालिसी बारे जानकारी दी। स्कूली वाहनों में बच्चों की सुरक्षा संबंधी हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई हिदायतों की पालनी करना जरूरी है। यहां लखबीर राज, शिवानी कौशल, हरमनदीप कौर, मोनिका, कामनी मौजूद थे।