ज्येष्ठ संक्रांति पर मंदिर में करवाया हवन यज्ञ
गुरदासपुर। श्री राम मंदिर मैनेजिंग कमेटी तिब्बड़ ने श्री राम मंदिर के प्रांगण में ज्येष्ठ संक्रांति को समर्पित हवन यज्ञ करवाया। रीति रिवाजों सहित हवन यज्ञ प्रक्रिया संपूर्ण करने के बाद संकीर्तन का आयोजन हुआ। इस मौके पर मदन मोहन, चमन लाल, सुच्चा लाल, योगेश, राजविंदर शर्मा, देस राज, कुलभूषण, राजा, श्रेष्टा कुमारी, राम लुभाई आदि मौजूद थी।