गुरदासपुर | स्थानीय शनि देव मंदिर रेलवे स्टेशन रोड पर बेहोशी की हालत में एक अनजान व्यक्ति मिला, जिसकी सरकारी अस्पताल में मौत हो गई। संबंधित व्यक्ति की आयु 55 साल के करीब है और उसकी कद-काठी 5 फुट 6 इंच है। वहीं, उसने सफेद रंग की कमीज के साथ काले रंग की पैंट पहनी हुई है, जबकि उक्त व्यक्ति की ओर पहचान नहीं हो पाई है।