पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल की ओपीडी में पर्ची बनवा रही महिला का लिफाफा ब्लेड से काट मोबाइल व पर्स चुराकर ले उड़ी दूसरी महिला

सिविल की ओपीडी में पर्ची बनवा रही महिला का लिफाफा ब्लेड से काट मोबाइल व पर्स चुराकर ले उड़ी दूसरी महिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | गुरदासपुर

शुक्रवार को सिविल अस्पताल में दवाई लेने आई महिला का ओपीडी की पर्ची कटवाते समय लाइन में लगी किसी अन्य महिला ने ब्लेड से लिफाफा काटकर मोबाइल व पर्स चुरा लिया। वहीं, महिला ने जब अस्पताल के स्टाफ को इसकी जानकारी देते हुए सीसीटीवी चेक करने की गुहार लगाई, तो स्टाफ ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि उन्हें कैमरे चेक करना नहीं आता। ऐसा उन्होंने सच में कहा या फिर महिला से पीछा छुड़ाने के लिए यह तो वहां का स्टाफ ही बता सकता है।

वहीं, पीड़ित महिला शरण कौर प|ी जतिंद्र सिंह निवासी गांव बख्तपुर ने बताया कि वह अपने ससुर के साथ अपनी दवाई लेने के लिए सिविल अस्पताल बब्बरी आई थी। उसने बताया कि वह ओपीडी में पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लग गई। भीड़ अधिक होने के कारण उसे वहां 15 से 20 मिनट का समय लगा। इसी दौरान उसके पीछे खड़ी किसी महिला ने उसके लिफाफे को ब्लेड से काट कर उसमें पड़ा फोन एमआई-5 प्रो (जो कि उसके पति ने कुछ दिन पहले ही विदेश से भेजा था) 600 रुपए, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक की कॉपी आदि निकाल लिए। जब वह पर्ची कटवाकर बाहर आई तो उसका ध्यान लिफाफे पर पड़ा, तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। लेकिन उसके सामान का कुछ पता नहीं चला। इस पर महिला ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक करने के लिए स्टाफ को कहा, लेकिन उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि उन्हें कैमरे चेक करना नहीं आता। इसके बाद अस्पताल में बनी पुलिस चौकी में शिकायत करनी चाही, तो उन्होंने भी यह कहकर वापस भेज दिया कि आप पहले मोबाइल का डिब्बा व बिल लेकर आओ। शरण कौर ने कहा कि बहुत कहने पर अस्पताल का कुछ स्टाफ एसएमओ दफ्तर में लगी कैमरों की स्क्रीन को देखते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

घटना के बाद रोते हुए जानकारी देती पीड़ित शरण कौर। (दाएं) एसएमओ आफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे देखता स्टाफ। -भास्कर

जरूरत पड़ी तो सीसीटीवी फुटेज की सीडी बनाकर देंगे: एसएमओ

एसएमओ डाॅ. विजय ने कहा कि जब घटना हुई वह वहीं पर थे तथा उन्होंने खुद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करवाई है। वहीं, महिला से कहा गया था कि वह पुलिस को शिकायत करे। पुलिस जांच के दौरान अगर जरूरत पड़ी, तो वह उतने समय की फुटेज की सीडी बनाकर पुलिस को दे देंगे।

खबरें और भी हैं...